*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जिला कार्यालय में भव्य स्वागत; राजमती रमा पांडेय ने किया सम्मानित*
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा )के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का जिला कार्यालय पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री राजमती रमा पांडेय ने उन्हें गुलाब व अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विस्तार, बूथ-स्तरीय इकाइयों को मजबूत करने और जनसंपर्क अभियानों में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति के साथ उत्साहपूर्ण माहौल रहा।
*निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*