Varanasi : कलेक्ट्रेट में एडीएम बिल्डिंग से कूदा ट्रांसजेंडर,वकील ने साथियों संग पीटा।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में कलेक्ट्रेट स्थित एडीएम बिल्डिंग से एक ट्रांसजेंडर कूद गया। दो मंजिला बिल्डिंग से ट्रांसजेंडर के कूदने की जानकारी होते ही कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। आननफानन में घायल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया है।

उसके कमर में गहरी चोट बताई जा रही है। मौके पर मौजूद ट्रांसजेंडर गुट के नेता सलमान की भी पिटाई की गई है। सलमान ने वकील पर मार पीट करने का आरोप लगाया है।

धमकी देने पर सुलह को आया था कचहरी ट्रांसजेंडर सलमान ने बताया कि उसका साथी उत्कर्ष (ट्रांसजेंडर) सारनाथ के सलारपुर में रहता है। उसके पड़ोसी आए दिन उसपर फब्तियां कसते, मारपीट करते थे। उत्कर्ष ने पड़ोसी के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिस पर एक वकील उसे फोन करके लगातार गालियां दे था।

आज भी वकील ने फोन करके गालियां दीं। उत्कर्ष ने सलमान को फोन करके सारी बात बताई। सलमान उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा था। इसी दौरान वकील से आमना सामना हो गया। सलमान ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान वकील ने अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों को घेर लिया। फिर पीटना शुरू कर दिया।

लात-घूंसे से मारा, बाल पकड़कर नोचे। पिटाई से बदहवास उत्कर्ष एडीएम सिटी वाली बिल्डिंग की तरफ भागा। कुछ लोग उसकी तरफ दौड़े तो वह दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। वहां से सर्किट हाउस के सामने कूड़ाघर की तरफ से कूद गया। उसके कूदते ही मारपीट करने वाले वकील भाग खड़े हुए।

पुलिस ले गई अस्पताल ट्रांसजेंडर के एडीएम बिल्डिंग से कूदने की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद पुलिसकर्मी भी आ गए। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से जख्मी ट्रांसजेंडर को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया। उधर, मौके की नजाकत को देखते हुए मारपीट के आरोपी वकील कचहरी छोड़कर भाग निकले।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top