कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। अब तक की काउंटिंग में पार्टी 130 सीटें जीतते दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर चुके थे।
वोटिंग से पहले भास्कर से बातचीत में शिवकुमार ने कहा था 'कर्नाटक में हिजाब-हलाल और बजरंगबली जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। हम प्राउड कन्नड़ हैं, सरकार चलाना जानते हैं, बाहरियों की जरूरत नहीं है। कर्नाटक BJP के लिए क्लोज चैप्टर है। उसकी सरकार और PM मोदी फेल हो गए हैं।'
भास्कर से बातचीत में शिवकुमार ने दावा किया था कि कांग्रेस 140 सीटें जीत रही है। हालांकि सीटें दावे से थोड़ा पीछे लग रही हैं। पर बहुमत के लिए काफी हैं। शिवकुमार ने हमसे कहा था कि JD(S) से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शिवकुमार कांग्रेस के पॉलिटिकल मैनेजर कहे जाते हैं, इसलिए CM पद के लिए उनकी दावेदारी भी मजबूत है। कांग्रेस ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है, लेकिन सीनियर लीडर सिद्धारमैया के साथ शिवकुमार इस रेस में हैं। वे रामनगर जिले की कनकपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और 60 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
जीत पक्की होने के बाद शिवकुमार ने कहा कि 'मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है। लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का भरोसा दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं। तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।'
BJP के लिए कर्नाटक क्लोज, मोदी फेल:शिवकुमार बोले- यहां हिजाब-हलाल नहीं चलेगा; हम प्राउड कन्नड़ हैं, बाहरी नहीं चाहिए
बेंगलुरु13 मिनट पहलेलेखक: अक्षय बाजपेयी
कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बननी तय है। अब तक की काउंटिंग में पार्टी 130 सीटें जीतते दिख रही है। प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार इसकी भविष्यवाणी पहले ही कर चुके थे।
वोटिंग से पहले भास्कर से बातचीत में शिवकुमार ने कहा था 'कर्नाटक में हिजाब-हलाल और बजरंगबली जैसे मुद्दे नहीं चलेंगे। हम प्राउड कन्नड़ हैं, सरकार चलाना जानते हैं, बाहरियों की जरूरत नहीं है। कर्नाटक BJP के लिए क्लोज चैप्टर है। उसकी सरकार और PM मोदी फेल हो गए हैं।'
भास्कर से बातचीत में शिवकुमार ने दावा किया था कि कांग्रेस 140 सीटें जीत रही है। हालांकि सीटें दावे से थोड़ा पीछे लग रही हैं। पर बहुमत के लिए काफी हैं। शिवकुमार ने हमसे कहा था कि JD(S) से गठबंधन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
शिवकुमार कांग्रेस के पॉलिटिकल मैनेजर कहे जाते हैं, इसलिए CM पद के लिए उनकी दावेदारी भी मजबूत है। कांग्रेस ने अब तक CM फेस तय नहीं किया है, लेकिन सीनियर लीडर सिद्धारमैया के साथ शिवकुमार इस रेस में हैं। वे रामनगर जिले की कनकपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और 60 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।
जीत पक्की होने के बाद शिवकुमार ने कहा कि 'मैं पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को श्रेय देता हूं, जिन्होंने इतनी मेहनत की है। लोगों ने झूठ का पर्दाफाश किया है... मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का भरोसा दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थीं। तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर इतना भरोसा था।'
पढ़िए डीके शिवकुमार से बातचीत, जो उन्होंने भास्कर से प्रचार के दौरान मेट्रो ट्रेन में की थी...
फोटो 30 अप्रैल की है, जगह- बेंगलुरु का मेट्रो स्टेशन। दिन भर जनसभाओं के बाद शिवकुमार शाम को मेट्रो ट्रेन से प्रचार के लिए निकले थे।

सवाल: आपको इस बार कितनी सीटें जीतने का भरोसा है?
जवाब: 140 सीटें जीतेंगे। BJP ने बेंगलुरू को देश की सबसे करप्ट कैपिटल बना दिया है। 40% कमीशन लिया जाता है। लोग BJP से परेशान हैं।
सवाल: कर्नाटक में इस बार कांग्रेस काफी कॉन्फिडेंट है?
जवाब: BJP ने जो वादे किए, उसे पूरा नहीं कर पाई। अब कर्नाटक के लोग बदलाव चाहते हैं और इसका इकलौता विकल्प कांग्रेस है।
सवाल: कर्नाटक में हिजाब-हलाल के मुद्दे उठे, चुनाव में इनका कितना असर देख रहे हैं?
जवाब: वे लोग कर्नाटक में पोलराइजेशन की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन फेल हो चुके हैं। यहां लोग हिजाब-हलाल, बजरंगबली का विवाद नहीं, नॉर्मल लाइफ चाहते हैं। कर्नाटक की एक रिच हिस्ट्री है। पोलराइजेशन का गेम यहां नहीं चलेगा।