वाराणसी नगर निगम को आज नया महापौर मिलेगा। इसके साथ ही 100 वार्डों के पार्षदों की घोषणा भी हो जाएगी। महापौर के 11 और पार्षद के 670 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कुछ देर में हो जाएगा। पहाड़ियां मंडी परिसर में सुबह आज बजे मतगणना का आगाज हो गया। भंडारागार के दो अलग अलग कक्ष में 25-25 टेबल पर मतगणना शुरू हो गई
अपडेट्स...
भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने बढ़त बनाई। पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव दूसरे और सपा के ओमप्रकाश सिंह तीसरे नंबर पर हैं।
भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने मतगणना से पहले बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। उनसे जीत का आशीर्वाद मांगा।
अशोक तिवारी ने कहा- PM और CM पूरे हिंदुस्तान में काशी विकास के मामले में रोल मॉडल हाँ। मुझे भरोसा है कि विकास को देखते हुए जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है।
बनारस में आज सुबह नगर निगम और गंगापुर नगर पंचायत की मतगणना शुरू हो गई है। निर्धारित समय 7.30 बजे मतगणना कार्मिक पहाड़ियां मंडी पहुंच गए और स्ट्रांग रूम से अधिकारियों की मौजूदगी में पहली ईवीएम निकलवाई गई। मतगणना स्थलों पर सबसे पहले सर्विस वोटर के पोस्टल बैलेट गिनना शुरू हुए फिर ईवीएम के मत गिने गए। पहड़िया मंडी के दो कमरों में होगी। मेयर और पार्षद की मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष में 25-25 टेबल लगाए जाएंगे। दोनों कक्षों में लगाई गई 50 टेबल पर सभी 100 वार्डों की ईवीएम गिनती शुरू होगी। शहर के 1325 बूथ के वोट गिनने के लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिक लगाए गए हैं। गंगापुर नगर पंचायत की मतगणना राजातालाब स्थित तहसील परिसर में पांच टेबल लगाई गई हैं। दोनों निकायों में पहले राउंड के परिणाम और रूझान का सभी को बेसब्री से इंतजार है।