Breaking News: जिला निर्वाचन अधिकारी ने भी कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण।

Vishal Dubey
0


 मीरजापुर 20 अप्रैल 2023- जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दिव्या मित्तल ने 395-छानबे विधानसभा उप निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट परिसर में लगाये गये सुरक्षा व्यवस्था आदि का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थित मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ यादव व क्षेत्राधिकारी मंजरी राव सहित अन्य पुलिस कर्मियो से वार्ता कर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होने कहा कि नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के मानक के अनुसार ही व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। उन्होने कहा कि किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त प्रजापति उपस्थित रहें।

निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top