Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद उल फितर की बधाई

Vishal Dubey
0

*केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने प्रदेशवासियों को दी ईद उल फितर की बधाई*

ईद का त्यौहार हमें भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देता है: अनुप्रिया पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपना दल (एस)
मीरजापुर, 21 अप्रैल
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर जनपद की लोकप्रिय सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने ईद उल फितर की उत्तर प्रदेश सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ईद उल फितर का त्यौहार हमें भाईचारा एवं प्रेम का संदेश देता है।
श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने ईद उल फितर की बधाई देने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सहित देश की सुख-समृद्धि, प्रगति, उन्नति और विकास की कामना की है। उन्होंने कहा कि रमजान के इस पवित्र महीने में लोग रोजा रखते हैं, मैं उन सबको बधाई देती हूं। आपसी भाईचारा, शांति, सद्भावना और प्रेम का माहौल बना रहे, यही इसका समाज में संदेश है। सब लोग मिल-जुलकर समाज, राज्य और देश को आगे बढ़ाएं।

निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top