Breaking News: भाभी ने कहा है अभी सांसद जी ही मरे हैं, हम जिंदा हैं- गुड्डू मुस्लिम के नाम से लेटर वायरल।

Vishal Dubey
0

प्रयागराज में हुई अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. वहीं, इस मामले में पुलिस को फरार चल रही अतीक की पत्नी शाइस्ता के साथ साथ गुड्डू मुस्लिम की भी तलाश है. आपको बता दें कि गुड्डू मुस्लिम को गुड्डू बमबाज के नाम से भी जाना जाता है. इस पर आरोप है कि उमेश पाल हत्याकांड के वक्त ये मौके पर बम बरसा रहा था. पुलिस ने गुड्डू पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. वहीं, इस बीच गुड्डू बमबाज के नाम से एक लेटर सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है. वायरल लेटर में गुड्डू के हवाले से कहा जा रहा है कि ‘भाभी (शाइस्ता) ने कहा है अभी सांसद जी (अतीक) ही मरे हैं, लेकिन हम जिंदा हैं.” खबर में आगे जानिए लेटर में और क्या-क्या लिखा है.।
लेटर में लिखीं हैं ये सब बातें
आपको बता दें कि वारयल लेटर में गुड्डू के हवाले से देवेंद्र तिवारी नामक शख्स को धमकी दी गई है. लेटर को पढ़कर पता चल रहा है कि देवेंद्र ने स्लॉटर हाउस के खिलाफ एक PIL दाखिल की है, जिससे गुड्डू खफा है. वहीं, इस लेटर में गुड्डू के नाम से देवेंद्र तिवारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत की भी मांगी गई है. 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top