Breaking News: प्रयागराज में दहशत फैलाने की साजिश! अतीक के वकील के घर के पास फेंका गया बम।

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की कटरा गोबर गली में एक देसी बम फेंका गया है. इसी गली में माफिया अतीक अहमद का वकील रहता है. घटना के बाद से ही लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल बम से कोई हताहत नहीं हुआ है.

कर्नलगंज पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कहा जा रहा है कि यह बम दहशत फैलाने के उद्देश्य से फेंका गया है. 

पुलिस का कहना है कि उन्हें कटरा गोबर गली में बम फेंके जाने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम से हमला किया लेकिन किसी को चोट नहीं आई. यह हमला दयाशंकर मिश्र के घर के सामने गली में हुआ. लेकिन अफवाह फैल गई कि हमला दयाशंकर मिश्र के घर के ऊपर हुआ है. यह सूचना पूरी तरह से गलत और भ्रामक है. मामले की जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top