Breaking News: वाराणसी में ट्रांसफार्मर में लगी आग,दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट के बाद हुआ तेज धमाका।

Vishal Dubey
0

वाराणसी के मंडुआडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पेट्रोल पंप के ठीक बगल रखे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज के साथ आग लग गई। आग लगते ही राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची।

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने से किसी के हताहत होने की सुचना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top