वाराणसी में कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी का अनोखे तरीके से समर्थन किया हैं। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने अपने पत्नी रीना राय के साथ अपने आवास को राहुल गांधी के घर के रूप में समर्पित किया हैं।
अजय राय ने कहा कि तानाशाह भाजपा सरकार द्वारा राहुल गाँधी के सरकारी घर को खाली करने की नोटिस दिया गया। इसलिए काशी में आज से एक मुहिम की शुरुआत की जा रही जिसका नाम "मेरा घर श्री राहुल गाँधी का घर" मुहिम (महाअभियान) रखा गया हैं। उन्होंने इस पोस्टर को अपने लहुराबीर स्तिथी आवास को चस्पा करके अपने आवास को राहुल गांधी को घर के रूप में समर्पित किया। प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी को घेरते हुए कहा कि तानाशाह आपसे एक घर छीन सकता हैं , इन्हें पता नहीं है की राहुल गाँधी के पास पूरे देश में लाखों करोड़ों कार्यकर्ताओ घर उनका हैं हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का घर है।
कार्यकर्ता राहुल गांधी बनकर लोकतंत्र की रक्षा करने को तैयार
लहुराबीर स्थित आवास को हम अपने पत्नी परिवार के सहमति से राहुल गांधी को समर्पित किया है। साथ ही काशी सहित पूरे प्रयागराज प्रान्त में यह पहल शुरू हुआ है की " मेरा घर राहुल गाँधी का घर है"। हम सारे कांग्रेस के लोगों से अपील करते है की अपने अपने घरों में राहुल गांधी का स्वागत करिये। हर कार्यकर्ता राहुल गांधी बनकर लोकतंत्र की रक्षा करने को तैयार है। आनंद भवन जो अरबों की सम्पत्ति है, जिसको गांधी परिवार ने देश को समर्पित कर दिया आज उन्ही से घर खाली कराने का नोटिस देना भाजपा का कायरतापूर्ण हरकत है।
इस पहल की शुरुवात होने पर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय,रीना राय,जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थिति रहे।
