Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की सबसे युवा जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान ने दिया इस्तीफा।

Vishal Dubey
0

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सबसे कम उम्र की जिला परिषद अध्यक्ष मुस्कान ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. मुस्कान तीन साल पहले 20 साल की उम्र में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीतीं और बाद में बीजेपी (BJP) के समर्थन से बिलासपुर की जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए चुनी गईं. सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) पार्टी मुस्कान को हटाने जा रही थी, लेकिन उन्होंने पहले ही उपाध्यक्ष प्रेम ठाकुर (Prem Thakur) के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया. कानून की पढ़ाई कर चुकी मुस्कान फिलहाल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (Himacha

मुस्कान ने कहा कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगी. उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद उथल-पुथल स्वाभाविक है. मुस्कान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल संतोषजनक रहा और उन्होंने लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश की. जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने निदेशक को इन पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूरी के लिए भेज दिया है. इस्तीफा मंजूर करने के लिए एक महीने का समय है. माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन में ही इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा और 10 दिन में नए अध्यक्ष पर फैसला भी हो जाएगा.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top