Breaking News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत महिला की हालत गम्भीर, चिकित्सकों ने ट्रामा सेन्टर किया रेफर।

Vishal Dubey
0





*डीडीयू नगर*। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चंदासी कोयला मंडी में सोमवार की दोपहर मे तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार पति पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांचों परान्त पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर देख कर चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
कोतवाली पुलिस ने पीकअप को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई और विधिक कार्यवाही में जुट गई।
बरहनी क्षेत्र के हलुआ गांव निवासी पचास वर्षीय राम नरेश पाल अपनी (45) पत्नी मीना देवी के साथ किसी काम से वाराणसी गए थे। गांव लौट रहे थे। चंधासी कोयला मंडी में पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिक अप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोगवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
 जहां चिकित्सकों ने जांचों परान्त राम नरेश को मृत घोषित कर दिया। मीना की हालत गंभीर देकर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। घटना के पश्चात पिकअप चालक पिकअप को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने पीकअप को कोतवाली ले आई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top