योगी सरकार ने डॉ राजकुमार विश्वकर्मा को कार्यवाहक DGP बनाने के साथ DG रैंक के 5 अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ADG प्रशांत कुमार को कानून व्यवस्था और EOW का स्पेशल DG बनाया गया है। जबकि DG कारागार आनंद कुमार DG को-ऑपरेटिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा विजय कुमार को अतिरिक्त सतर्कता का चार्ज, ऍम के बसाल PCL और SN साबत को पुलिस महानिदेशक कारागार बनाया गया है।
सबसे पहले आपको कार्यवाहक DGP डॉ राजकुमार विश्वकर्मा के बारे में पढ़वाते हैं...
कार्यवाहक DGP डॉ राजकुमार विश्वकर्मा को IPS डॉ. देवेंद्र सिंह चौहान की जगह पर कमाल मिली है। डीएस चौहान पिछले 11 महीने से DGP का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे। वह 31 मार्च यानी आज रिटायर हो गए। पुलिस महानिदेशक के पद के लिए आरके विश्वकर्मा के चयन के पीछे बड़ी वजह उनकी कार्यशैली और ईमानदार छवि है। वह 15 फरवरी 2020 से DG इंटेलीजेंस के पद पर कार्यरत थे। फिलहाल वह पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष हैं। आरके विश्वकर्मा जौनपुर के रहने वाले हैं।
