काशी में श्रीराम नवमी की धूम है। मां जगदंबा और भगवान राम के मंदिरों में भक्तों और व्रती महिलाओं का तांता लगा हुआ है। आज वाराणसी में राम नवमी पर भजन-गायन कार्यक्रम, सुंदरकांड का पाठ, रामचरित मानस पाठ की पूर्णाहुति और शोभायात्राएं निकलने वाली हैं। अभी तक कई कार्यक्रम और ध्वजा और शोभा यात्राएं निकलने वाली हैं।
वाराणसी में रामनवमी पर भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस ध्वजा यात्रा में हजारों श्रद्धालु हाथों में ध्वजा लेकर शामिल हुए। दुर्गाकुंड स्थित धर्म संघ से यह शुरू होकर संकट मोचन मंदिर पर जाकर समाप्त हुई।
