CM योगी आज आएंगे वाराणसी,BHU में सुफलाम संगोष्ठी में होंगे शामिल; कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा।

Vishal Dubey
0

CM योगी आज दोपहर वाराणसी आएंगे। यहां काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में उन्नत खेती और कृषि विकास पर आधारित तीन दिवसीय संगोष्ठी सुफलाम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह गंगा की रेत पर बसाई जा रही टेंट सिटी की तैयारियों को देखेंगे। फिर, श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था और विकास कार्यो की समीक्षा के साथ ही जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के बारे में अफसरों से चर्चा करेंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड पर है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार जिस मार्ग पर मुख्यमंत्री का मूवमेंट होगा, उस पर 15 मिनट पहले यातायात संचालन रोक दिया जाएगा। शव वाहन और एंबुलेंस पर ट्रैफिक संबंधी कोई भी प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर आज सभी तरह के वाहन पास निरस्त रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top