Mirzapur News: मीरजापुर से बड़ी ख़बर,मानव तस्करी करने वाले गैंग का पर्दाफाश।

Vishal Dubey
0


उत्तर प्रदेश मिर्जापुर चुनार थाना में दिनांक 2 जनवरी 2023 को थाना चुनाव क्षेत्र अंतर्गत निवासिनी एक महिला द्वारा अपने पड़ोस में रहने वाले नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत नौकरी दिलाने के नाम पर जनपद आगरा में ले जाकर खरीद-फरोख्त करने व मारपीट करने तथा वादनीय के 2 वर्ष 6 माह के पुत्र को बेचने के संबंध में लिखित तहरीर दी गई उक्त तहरीर के आधार पर थाना चुनार पर मुकदमा मु0आ0सं0 6 /2023 पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा मानव तस्करी के संबंधित उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में टीमें गठित कर यथा शीघ्र बालक की बरामदगी व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए 
निर्देश के अनुक्रम में दिनांक 4 /5 जनवरी 2023 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन महेश सिंह अत्री व क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा थाना चुनार पर पंजीकृत उपरोक्त मुकदमे में त्वरित कार्यवाही करते हुए भौतिक एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस साक्ष्यों के आधार पर बिक्री किए अढाइ  वर्षीय बालक को सकुशल बरामद करते हुए मानव तस्करी की घटना में संलिप्त 6अभियुक्त अभीयुक्ता 1 उषा गौड़ पत्नी संजय गौड़ 2 रामबाबू सोनकर पुत्र लच्छू सोनकर 3 नीतू सोनकर पत्नी रामबाबू निवासी गण काशीराम आवास कस्बा चुनार थाना चुनार जनपद मिर्जापुर 4 वीरपाल पुत्र रामवीर निवासी नगला बुर्ज रोनकता थाना सिकंदरपुर जनपद आगरा 5 सुधा सिंह सिसोदिया पत्नी वीरपाल सिंह निवासिनी श्रीजी हॉस्पिटल त्रिदेव बिहार थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा6 परम सिंह पुत्र दुर्जन सिंह निवासी कलेक्ट्री बिहार थाना ट्रांस यमुना जनपद आगरा को गिरफ्तार किया‌ गया गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पांच अदद मोबाइल तथा उषा एवं रामबाबू के कब्जे से बालक की बिक्री से प्राप्त धनराशि 25000 बरामद किया गया साथ साथ सुधा सिंह के कब्जे से क्रय किया हुआ ढाई वर्षीय बालक बरामद किया गया थाना चुनार पर पंजीकृत अभियोग में नियमा अनुसार अग्रिम विविध कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ता को माननीय न्यायालय जेल भेजा गया
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा जनपद आगरा निवासी सहयोगी वीरपाल परम सिंह सुधा सिंह सिसोदिया के यहां ढाई वर्षीय बालक व उसकी मां को षड्यंत्र  के तहत ले जाकर आगरा के एक होटल में ठहरे जहां बच्चे की बिक्री कर पैसा लेकर गायब हो गये गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना चुनार त्रिवेणी लाल सेन मय पुलिस टीम.

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top