BHU कैंपस में छात्रा के साथ छेड़खानी व लूट,दोस्त के साथ हॉस्टल जा रही थी।

Vishal Dubey
0

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वाइस चांसलर आवास से चंद कदम की दूरी पर MSC की एक छात्रा के साथ नशे में धुत युवकों ने छेड़खानी की। इसके बाद छात्रा और उसके दोस्त के साथ उन युवकों ने मारपीट कर उनके पास मौजूद 8 हजार रुपए, पर्स और जरूरी कागजात लूट लिए। घटना के संबंध में लंका थाने में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

नशे में धुत होकर साइकिल से टकराए थे युवक

छात्रा के अनुसार वह बीती 4 जनवरी को अपने दोस्त के साथ हॉस्टल की ओर जा रही थी। वाइस चांसलर आवास से चंद कदम की दूरी पर स्थित लक्ष्मण दास गेस्ट हाउस चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार तीन लड़के उसकी साइकिल में टक्कर मार दिए। इसके साथ ही तीनों ने उसके साथ छेड़खानी और गाली-गलौज किया।

छात्रा ने बताया कि तीनों नशे में धुत थे। इस वजह से वह और उसका दोस्त कुछ कहे बगैर ही आगे बढ़ गए। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर वही तीनों युवक अपने एक और दोस्त के साथ फिर उसे घेर लिए।

चारों रुईया हॉस्टल में पीछे से घुस गए

छात्रा ने बताया कि चारों युवक उसके दोस्त के साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के साथ ही उन चारों ने उसके दोस्त का पर्स उसकी जेब से जबरदस्ती निकाल लिया। उसके पर्स में 8000 रुपए और जरूरी कागजात थे।

मारपीट और लूट की घटना को अंजाम देने के बाद चारों युवक रुईया हॉस्टल में पीछे से घुस गए। इस संबंध में लंका थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top