ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपने सहित तीन मांगों को लेकर भगवान आदि विश्वेश्वर विराजमान के मुकदमे की सुनवाई आज वाराणसी के सिविल जज सीनियर डिवीजन महेंद्र कुमार पांडेय की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। अदालत अपने आदेश से तय करेगी कि मुकदमा सुनवाई योग्य है या नहीं है। इससे पहले इस मुकदमे के संबंध में बीती 14 नवंबर को कोर्ट का ऑर्डर आना था। मगर, कोर्ट ने 17 नवंबर की अगली डेट फिक्स करते हुए कहा था कि ऑर्डर तैयार कराने में समय लग रहा है।
यह मुकदमा विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह विसेन की पत्नी किरन सिंह विसेन और अन्य की ओर से दाखिल किया गया है। कोर्ट में हिंदू और मुस्लिम पक्ष अपनी बहस पूरी कर उसकी लिखित प्रति दाखिल कर चुके हैं।
