Prayagraj News : जिलाध्यक्ष सुधार सभा प्रयागराज की टीम और मंफोर्डगंज धोबी घाट के सैकड़ों लोग अपने बीवी बच्चों के साथ अपनी जीविका छीनने के विरोध में जिला प्रशासन का विरोध करने के लिए एकजुट हुए।

Vishal Dubey
0

आज मंफोर्डगंज धोबी घाट के तोड़े जाने का विरोध जिलाध्यक्ष सुधार सभा प्रयागराज की टीम और मंफोर्डगंज धोबी घाट के सैकड़ों लोग अपने बीवी बच्चों के साथ अपनी जीविका छीनने के विरोध में जिला प्रशासन का विरोध करने के लिए एकजुट हुए ।
रजक सुधार सभा सभा के जिलाध्यक्ष अंकित कनौजिया का या कहना है,कि धोबी समाज को जीविकोपार्जन के लिए नगर निगम धोबी घाट के लिए जमीन और धोबी घाट बना करके धोबी समाज को उपलब्ध कराएगा जबकि नगर निगम स्वास्थ्य सेवा के लिए प्रतिबंध हैं, आज जिला प्रशासन धोबी घाट को विस्थापित किए बगैर मंफोर्डगंज धोबी घाट तोड़ रहा है जिसका हम सैकड़ों लोग यहां पर विरोध कर रहे हैं हमारी मांग है कि सरकार विकास करें परंतु हमारे धोबी घाट को विस्थापित कराके क्षेत्र का विकास करें ताकि हमारे धोबी समाज के सैकड़ों लोग अपना जीविकोपार्जन बेहतर ढंग से कर सकें इस धरना प्रदर्शन में महामंत्री राकेश कनौजिया मंफोर्डगंज धोबी घाट के अध्यक्ष जगदीश कनौजिया, होरीलाल, पंकज, सौरव, दिनेश, संतोष, रूपलाल, राजकुमार, शनि, योगेश और साथ ही अधिवक्ता सभा की की टीम एडवोकेट कपिल, एडवोकेट प्रवीण , एडवोकेट धीरज एडवोकेट अनिल गुप्ता एडवोकेट राकेश आदि सैकड़ों लोग यहां उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top