इलाहाबाद हाई कोर्ट में ज्ञानवापी परिसर के सर्वे मामले की सुनवाई 28 नवंबर को होगी।

Vishal Dubey
0

ज्ञानवापी परिसर के सर्वे मामले की सुनवाई आगे बढ़ गई है। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट में उक्त मामले की सुनवाई 28 नवंबर को होगी। न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की पीठ मामले की सुनवाई कर रही है। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी व अन्य ने जिला अदालत वाराणसी द्वारा दिए गए सर्वे आदेश को चुनौती दी है। शुक्रवार को हाई कोर्ट में मंदिर पक्ष की तरफ से बहस की गई है। 31 अक्‍टूबर को आज यानी 11 नवंबर को सुनवाई होने की तिथि दी गई थी।

पांच में से तीन याचिकाओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है : बता दें कि ज्ञानवापी मामले से जुड़ी पांच याचिकाएओं की इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। इनमें से तीन पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। शेष दो याचिकाओं में एक इंतजामिया कमेटी और दूसरी यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड की तरफ से दाखिल की गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top