वाराणसी के अधिवक्ताओं द्वारा आज छठे दिन भी धरना जारी है, जिला न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के द्वारा स्वेक्छाचारी रवैया अपनाते हुए वादकारियों को अनुतोष प्रदान नही करने के विरोध में धरना लगातार कायम हैं।
अधिवक्ताओं की मांग है, की जिला जज को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए या उनके इस तानाशाह रवैए में सुधार लाएं।
अधिवक्ताओं का कहना है, माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद का बोझ,जिला न्यायालय ही बढ़ा रहे है। जिन मामलों में मजिस्ट्रेट, सिविल जज, सत्र न्यायाधीश रिलीफ दे सकते है, वे मामले भी अकारण हाई कोर्ट जा रहे हैं।
यह अधिवक्ता समाज का धरना, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता मांगलेश दुबे, अनिल पाठक व विनोद शुक्ला जी की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।

