बाइक के धक्के से महिला पुलिस कर्मी घायल जनपद के संगमोहाल ओवर ब्रिज के पास ड्यूटी पर जाते समय बाइक के धक्के से महिला पुलिस कर्मी पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई।तत्काल मंडलीय हॉस्पिटल ले जाया गया। सर में चोट और पसली में फ्रेक्चर हो गया है। महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि उसकी बाइक मेरे ऊपर गिरने और कुछ दूरी घसीटने से चोट अधिक आई है। हालांकि धक्का मारने वाला फरार हो गया।महिला पुलिस कर्मी की ड्यूटी डीआईजी ऑफिस पर लगी है।
