DM के अध्यक्षता में तहसील सभागार कक्ष में संपन्न हुआ तहसील समाधान दिवस
उत्तर प्रदेश मिर्जापुर लालगंज तहसील में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार कक्ष में जिलाधिकारी मिर्जापुर के अध्यक्षता में मनाया गया तहसील समाधान दिवस जिसमें उपस्थित पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर उपजिलाधिकारी लालगंज तहसीलदार लालगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी लालगंज सहीत तहसील के समस्त विभागीय सक्षम अधिकारियों की उपस्थिति में जन सुनवाई के लिए फरियादियों द्वारा कूल 117 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 11 प्रार्थना पत्र का मौके पर जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया और 106 प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को देकर निर्देशित किया गया कि इन सब मामलों का जल्द से जल्द जांच कर कार्रवाई करते हुए सभी फरियादियों के समस्याओं का निस्तारण किया जाए।
