Up News: विंध्याचल थाना प्रभारी ने क्षेत्र में गस्त के साथ किया वाहन चेकिंग।

Vishal Dubey
0

विंध्याचल थाना प्रभारी ने क्षेत्र में गस्त के साथ किया वाहन चेकिंग

यातायात माह में वाहन चेकिंग कर आधा दर्जन से भी अधिक नए उम्रदराज के लोगों के वाहनों का किया गया चालान

*विशिष्टजनों को हेलमेट और सीटबेल्ट  लगाने के लिए किया गया जागरूक*

विंध्याचल, मिर्जापुर। थाना विंध्याचल प्रभारी दया शंकर ओझा ने यातायात माह को देखते हुए दूधनाथ तिराहा,अटल चौराहा,बंगाली चौराहा, पटेंगरा नाला,काली खो मोड़ आदि स्थानों पर वाहन चेकिंग किया। वाहन चेकिंग के दौरान आधा दर्जन से अधिक नए उम्रदराज के युवकों के वाहनों को चालान किया गया। वहीं विशिष्टजनों को सीट बेल्ट और हेलमेट लगाने के लिए अपील भी किया गया।
स्कूल वाहन चालकों और सवारी गाड़ी के चालकों को भी सीट बेल्ट बांधने और वाहन के क्षमतानुसर सवारी बैठाने एवं यातायात के सभी नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। वहीं बड़ी वाहन चालकों को भी शराब पीकर ड्राइवरिंग ना करने के लिए भी जागरूक किया गया।वहीं अटल चौराहा के पास कुछ मजदूर गलत साइड से पैदल चल रहे थे उन्हें भी अपने बाएं तरफ चलने के लिए जागरूक कर उन्हे बताया कि सड़क पर चलते समय ध्यान दें कि आप हमेशा अपने बाएं तरफ ही चले और जब भी सड़क पार करें तो सबसे पहले आप दोनों तरफ वाहनों को देख लें फिर जेब्रा क्रास से ही पार सड़क पार  करें।
विद्यालय के एक वाहन में बैठे छात्र और छात्राओं को भी जागरूक करते हुए बताया कि आप वाहन में जब भी बैठे सीसे से बाहर अपने शरीर का कोई अंग बाहर ना निकाले वाहन चलते समय चालक से वार्तालाप ना करें जिससे वाहन में बैठे सभी छात्र और छात्राओं ने उनके बातों को ध्यान से सुना और उसे पालन करने के लिए भी  कहा। कई बाइक चालक फर्राटा भरते हुए तीन सवारी के साथ आए तो लेकिन चालान होते देख "सर अभी ऐसी गलती नहीं होगी सर, छोड़ दीजिए" का भी गुहार लगाते देखें गए।
इस दौरान हेड कांस्टेबल सुदीष्ट पांडेय जी, कांस्टेबल अरविंद कुमार जी,धमेंद्र जी,विकास तिवारी,प्रमोद तिवारी आदि दर्जनों पुलिसबल साथ में थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top