यूपी की तीसरी बड़ी पार्टी अपना दल (एस),4 को लखनऊ में राष्ट्रीय अधिवेशन, अध्यक्ष का होगा चुनाव।

Vishal Dubey
0

राज्य स्तरीय दर्जा मिलने के बाद पहली बार अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अधिवेशन राजधानी के लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आहूत की गई है। सम्मेलन में पार्टी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी शिरकत करेंगे और नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। बता दें यूपी में बीजेपी, सपा के बाद तीसरी नंबर की पार्टी अपना दल (एस) है।

4 नवंबर को होगी बैठक
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि आगामी चार नवंबर को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आहूत किया गया है। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर चल रही है।

इस अधिवेशन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष सहित राज्य भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

अध्यक्ष का होगा चुनाव
कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में उनके दिशा निर्देश पर पार्टी की गतिविधियों को और गति देने के लिए आगामी कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।

राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर टीम गठित
राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है। इस बाबत पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकर्ताओं के आने, उनके रहने, कार्यक्रम स्थल की सजावट को लेकर वालंटियर्स की तैनाती की गई है। पदाधिकारियों को कार्य का बंटवारा किया गया है।

2022 विधानसभा चुनाव के बाद मिला दर्जा
केंद्रीय चुनाव आयोग ने अपना दल (सोनेलाल) को राज्य की राजनैतिक पार्टी का दर्जा यूपी विधान सभा चुनाव के परीणाम के बाद ही मिला। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल हैं, जो केंद्र सरकार में मंत्री हैं। जबकि अनुप्रिया के पति आशीष पटेल एमएलसी हैं और योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। अपना दल (एस) एनडीए का हिस्सा है। पिछले विधानसभा चुनाव में अपना दल (एस) ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 12 पर जीत हासिल की थी। जबकि 5 सीटों पर रनरअप रही थी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top