HC ने डेंगू पर यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट, डीएम-सीएमओ समेत नगर आयुक्त तलब।

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के महानगरों में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इलाहाबाद की हाईकोर्ट की बेंच के बाद लखनऊ की बेंच में डेंगू के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता आशीष कुमार मिश्रा ने डेंगू के प्रकोप को लेकर चिंता जताते हुए हाईकोर्ट को दखल देने की मांग की है। हाईकोर्ट ने पूरे मामले में सरकार से 24 घंटे में रिपोर्ट पेश करते हुए सुनवाई के आदेश दिए। डेंगू को लेकर हाई कोर्ट लखनऊ बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

अस्पताल, दवाओं, बेड की मांगी रिपोर्ट
याचिकाकर्ता आशीष कुमार मिश्रा के द्वारा यह बात कही गई है कि मौजूदा हालात में डेंगू की वजह से लोगों को बहुत ही दिक्कत है उठानी पड़ रही है। याचिकाकर्ता हाईकोर्ट से दखल देने की मांग करते हुए या लिखा है यूपी के चीफ सेक्रेट्री, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव और लखनऊ के सीएमओ और नगर निगम डेंगू और चिकनगुनिया को संभालने में फेल है।

सेंट्रल गवर्नमेंट के हॉस्पिटल में भी होगा इलाज
नगर निगम के द्वारा डेंगू के बचाव कार्य के लिए कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया जा रहा है यहां तक कि राज्य में हॉस्पिटलों में डेंगू को लेकर बढ़ रहे मरीजों की वजह से ब्लड प्लेटलेट्स की भी कमी है। हाईकोर्ट ने याचिका स्वीकार करते हुए सेंट्रल गवर्नमेंट के हॉस्पिटलों में भी सुविधाएं बढ़ाई जाने के आदेश दिए हैं। सरकार के वकील ने याचिकाकर्ता का जवाब देते हुए कहा है कि केंद्र सरकार के हॉस्पिटल जैसे रेलवे को भी डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों के बचाव के लिए शामिल किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top