Up News :डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रयागराज में जताया फागिंग की दवा की क्वालिटी शक, टेस्ट के लिए भिजवा दिया लैब।

Vishal Dubey
0

डेंगू से हालात बिगड़े हैं इसकी वजह कुछ तो जरूर है। स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फागिंग, एंटी लार्वा छिड़काव आदि में इस्तेमाल दवा पर ही शंका जाहिर कर दी है। उन्होंने गुरुवार शाम उक्त दवाओं के सैंपल एकत्र कराकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया। इसकी रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। प्रयागराज समेत प्रदेश के चार जिलों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को उन्होंने कमजोर पाया।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि अभियान प्रयागराज, जौनपुर, लखनऊ और अयोध्या में ठीक नहीं चला। जिन दवाओं को मिलाकर फागिंग की गई, एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ उनकी गुणवत्ता पर शंका है।

डेंगू को लेकर विपक्षियों ने फैलाई दहशत

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू अब तक 977 लाेगों को हुआ है। लगभग यही स्थिति 2021 में भी थी। कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत विपक्षियों ने फैलाई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top