मुरादाबाद के छजलैट के 14 साल पुराने मामले में मुख्य आरोपित सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आज़म समेत अन्य आरोपितों को गुरुवार को कोर्ट में बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने थे। लेकिन, अधिवक्ता का निधन होने से कचहरी में शोक घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने काम-काज नहीं किया और सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले में सुनवाई के लिए सात नवंबर की तारीख दी गई है।
छजलैट थाना क्षेत्र में 29 जनवरी 2008 को सपा नेता आजम खां की गाड़ी में लगी काली पन्नी हटाने को लेकर पुलिस से विवाद हुआ था। कार्रवाई के विरोध में आजम खां सड़क पर बैठ गए थे। मामले की जानकारी होते ही आस पास के जनपदों से भी सपा नेता समर्थन में पहुंच गए थे।
आजम के बेटे अब्दुल्ला समेत नौ नेता हैं आरोपित
इस मामले में आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सहित नौ सपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आजम खान के अधिवक्ता शाहनवाज ने बताया कि गुरुवार को एमपी एमएलए कोर्ट में सपा नेता आजम खान और अन्य आरोपित को अपने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने थे।
