यूपी के गांवों में पैर पसार रहा डेंगू, अब तक 7,134 रोगी म‍िले, कानपुर में सात की मौत।

Vishal Dubey
0

Dengue Case In UP प्रदेश में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी 2022 से लेकर अब तक प्रदेश में डेंगू के कुल 7,134 मरीज मिल चुके हैं। बीते वर्ष इसी अवधि में डेंगू के 29,750 रोगी मिले थे। यानी बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष अब तक चार गुणा कम मरीज मिले हैं।

प्रयागराज में म‍िले सबसे ज्‍यादा डेंगू के मरीज

  • उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्लेटलेट्स आमतौर पर वायरल फीवर में भी कम हो जाते हैं, जरूरी नहीं कि डेंगू में ही प्लेटलेट्स घटें। ऐसे में डेंगू को लेकर घबराएं नहीं।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा 1,171 डेंगू मरीज प्रयागराज में मिल चुके हैं। वहीं लखनऊ में 1,058 केस, गाजियाबाद में 513 केस, अयोध्या में 458 केस और जौनपुर में 371 डेंगू के मरीज मिले हैं।
  • उपमुख्यमंत्री ने सभी जिलों में अस्पतालों में बेहतर उपचार, जांच व सभी जरूरी दवाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में फीवर हेल्प डेस्क खोलने और डेंगू की कार्ड व एलाइजा की निश्शुल्क जांच की जाए।
  • अब तक 3.73 करोड़ घरों का सर्वे किया जा चुका है और इसमें से 8,775 लोगों के घरों में मच्छरजनित परिस्थितियां पाए जाने पर नोटिस दी गई है।
  • प्रत्येक जिले में दो चिकित्सकों को डेंगू के उपचार के लिए प्रोटोकाल के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पतालों के साथ-साथ मेडिकल कालेजों में भी अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top