प्रयागराज में मृतक लोकेश के परिजन बोले- सिपाही ने छोड़ने के लिए 5 हजार रुपए मांगे थे।

Vishal Dubey
0

प्रयागराज के दारागंज थाने में पुलिस कस्टडी में गुरुवार को लोकेश शर्मा (27) की मौत हो गई। लोकेश को बुधवार की रात एक महिला की शिकायत पर पकड़ा गया था। रात भर कस्टडी में रखने के बाद सुबह उसका चालान कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि जेल भेजने से पहले मेडिकल के दौरान उसकी तबीयत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का आरोप है उसकी मौत पुलिस के टार्चर किए जाने की वजह से हुई है।

भाई को छोड़ने के लिए परिवार से 5 हजार रुपए मांगे गए थे

बहन धनेश्वरी का आरोप है कि दारागंज थाने के एक सिपाही ने मम्मी और पापा से 5 हजार रुपए लोकेश को छोड़ने के लिए मांगे थे। जब उन्होंने रुपए देने से इंकार कर दिया तो पुलिस लोकेश को लेकर कचहरी नहीं गई। गुरुवार शाम 3-4 बजे वह उसे बेली अस्पताल में लेकर गए। वहां पर मेरा भाई बेहोश हो गया था। मेरे भाई को इन पुलिस वालों ने मारा है। मुझे इंसाफ चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top