Varanasi News : "भ्रष्टाचार में लिप्त AAP के नेता गुमराह करते हैं":मंत्री नंदी वाराणसी में बोले- नगर निकाय चुनाव में हम 100% सीटें जीतेंगे।

Vishal Dubey
0
उत्तर प्रदेश के आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वाराणसी में दावा किया कि भाजपा नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत की 100% सीट जीतेगी। आम आदमी पार्टी (AAP) की उत्तर प्रदेश में बढ़ती सक्रियता के सवाल पर नंदी ने दो टूक कहा कि उसके नेता किस तरह की बातें करते हैं।

कैसे लोगों को गुमराह करने का काम करते हैं। आप सबने देखा है कि तमाम तरह के भ्रष्टाचार में वह लिप्त हैं। ऐसे लोग उत्तर प्रदेश में सफल नहीं हो पाएंगे। उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार ही हकीकत के धरातल पर आम आदमी के लिए ठोस काम करती है।

हम किसी चुनाव को लेकर काम नहीं करते हैं

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी चौबीसों घंटे काम करते हैं। हम किसी चुनाव को लेकर काम नहीं करते हैं। हम चुनाव लड़ने से पहले और जीतने के बाद भी जनता के लिए सेवाभाव से काम करते ही रहते हैं। भाजपा के कार्यकर्ता कोविड-19 महामारी के दौरान भी अपने जान की बाजी लगा कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ समाज के लिए रात-दिन लगे रहे।

आप सभी ने देखा होगा कि कोविड-19 की महामारी के दौरान अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देश लड़खड़ा गए। हमारा नेतृत्व ईमानदार और शक्तिशाली था तो हमने कोरोना की लड़ाई अच्छे ढंग से लड़ी और स्वेदशी टीका बनाया। उस स्वेदशी टीके से पहले अपने लोगों को सुरक्षित किया, फिर दुनिया के अन्य देशों की मदद भी की।

उत्तर प्रदेश सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि औद्योगिक और रोजगार प्रोत्साहन योजना-2022 कैबिनेट में पास हुई है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यस्था 1 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी बने, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को एक अच्छी भावना के साथ काम करने को कहा है। फरवरी 2023 में 10 लाख करोड़ रुपए के निवेश के लक्ष्य को लेकर ग्लोबल इन्वेस्टर समिट करने जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के एक-एक व्यापारी से लेकर आम आदमी खुशहाल रहेगा। उत्तर प्रदेश 2017 से उत्तम प्रदेश बना है, अब यह सर्वोत्तम प्रदेश बनने की राह पर अग्रसर है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top