प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में 1295 करोड़ रूपये की 284 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

Vishal Dubey
0

प्रयागराज : प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को आस्था, शिक्षा और प्रगति के संगम तीर्थराज प्रयागराज के परेड ग्राउण्ड में 1295 करोड़ रूपये की 284 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने योजनाओं के लाभार्थिंयों को चेक, आवास की चाभी प्रदान की।

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीर्थराज प्रयाग सम्पूर्ण भारतवासियों की आस्था का प्रतीक है। द्वादश माधव तीर्थराज प्रयाग की शोभा बढ़ा करके इसे तीर्थों में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाते है। उन्होंने कहा कि जब कुम्भ की बात आती है, तो सभी का ध्यान प्रयागराज की ओर स्वतः ही चला जाता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अक्टूबर 2018 में कुम्भ के ठीक पहले प्रयागराज को उसका पुरातन नाम वापस प्राप्त हुआ। दुनिया का पहला गुरूकुल महर्षि भारद्वाज मुनि का आश्रम यहीं पर है और सरकार द्वारा उनकी भव्य प्रतिमा जो यहां पर स्थापित की गयी है, यह भी हमें गौरव की अनुभूति कराती है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में मुख्य महोत्सव को सम्बोधित करते हुए पंचप्रण की बात कहीं थी। उन्होंने विकसित भारत, विरासत के सम्मान, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, एकता और एकीकरण तथा नागरिकों के कर्तव्य पालन के पंच प्रण का संकल्प लिया था। अयोध्या में भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य हो या काशी में काशी विश्वनाथ काॅरिडोर, मां विंध्यवासिनी काॅरिडोर का कार्य या प्रयागराज का ऐतिहासिक कुम्भ हो, ये सभी उसी परम्परा के हिस्से है। जिस सुव्यवस्था, सुरक्षा और स्वच्छता के लिए प्रयागराज कुम्भ-2019 जाना गया, उससे भी दिव्य एवं भव्य आयोजन के साथ महाकुम्भ-2025 का आयोजन कराया जायेगा। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज यहां पर 1295 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास हुआ है, इससे प्रयागराज के विकास को और गति मिलेगी। स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत प्रयागराज में अनेक कार्य हुए है और लगातार अनेक कार्य कराये जा रहे है। ग्रामीण क्षेत्र में हर घर जल योजना के अन्तर्गत नल से पानी पहुंचाने की योजना पूरी हो रही है, इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोेगो को घर पर ही पीने का साफ पानी नल के माध्यम से उपलब्ध हो रहा है। अमृत योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में भी पीने का साफ पानी उपलब्ध करा रहे है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आम-जनमानस की सुविधा के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रही है तथा प्रयागराज के विकास के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा दिए गए सुझावों का सरकार स्वागत करेगी। सरकार, युवाओं केे स्वावलम्बन व स्वरोजगार के लिए ईमानदारी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न करने वाले माफियाओं के साथ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनायी जा रही है। आज माफियाओं, भ्रष्टाचारिओं के अवैध कब्जे वाले जमीनों को मुक्त कराकर वहां पर गरीबों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों के लिए आवास का निर्माण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज अभ्युदय योजना के माध्यम से लाखों युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओें की तैयारी करायी जा रही है। 

मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित कराया जा रहा है, जो भी इसमें रूकावट डालेगा, उसके साथ सख्ती से निपटते हुए कठारेतम कार्रवाई की जायेगी, माननीय उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रयागराज की पावन धरती पर आज प्रबुद्धजनों का कुम्भ हो रहा है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश, विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में पात्र व्यक्तियों को आवास उपलब्ध कराये गये है। कहा कि सरकार की यह प्राथमिकता है कि कोई भी गरीब व्यक्ति ऐसा न रह जाये, जिसके पास अपनी छत न हो। मुख्यमंत्री  ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टाॅलरेंस की नीति के साथ कार्य किया है, जिससे आम-जनमानस को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ही नहीं बल्कि प्रयागराज का भी चैहुमुखी विकास हुआ है। आज प्रयागराज विकास की नई ईबारत लिख रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले महाकुम्भ-2025 को कुम्भ-2019 से भी भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज गरीब को आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, पानी व बीमारी के इलाज की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। केन्द्र व प्रदेश सरकार हर गरीब पात्र व्यक्ति तक इन सुविधाओं को पहुंचा रही है। प्रयागराज के विकास के साथ ही प्रदेश के अन्य धार्मिंक स्थलों का भी विकास हो रहा है। 

कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने अपने सम्बोधन में मा0 मुख्यंमत्री जी का प्रयागराज की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे है। प्रदेश के अंतिम गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे, अन्तिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, यह मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जाति, मजहब, क्षेत्र से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य किया है, जो जमीन पर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्टाचार मुक्त कानून व्यवस्था आज पूरे देश के लिए मिसाल बनी है एवं माफियाओं पर आज मुख्यमंत्री जी के सुशासन का बुल्डोजर चल रहा है।  मुख्यमंत्री जी के यशस्वी नेतृत्व में 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है, अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। 

सांसद इलाहाबाद रीता बहुगुणा जोशी ने अपने सम्बोधन में कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रबुद्धजन सम्मेलन में सम्मिलित होकर प्रबुद्धजनों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है। उन्होंने नई शिक्षा नीति की सराहना करते हुए भविष्य के लिए उपयोगी बताया है। कहा कि मातृ भाषा में संवाद, मातृ भाषा में शिक्षा प्राप्त करना एवं कौशल विकास के साथ शिक्षा प्राप्त करना आने वाले समय में बहुत ही उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि भारत आने वाले समय में पूरी दुनिया को रास्ता दिखायेगा। 

इस अवसर पर महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक शहर पश्चिमी, विधायक शहर उत्तरी, विधायक फूलपुर, विधायक फाफामऊ, विधायक बारा, विधायक कोरांव, विधायक करछना सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top