4 दिसंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में 'आर्किटेक्चर एंड अदर हेरिटेज फॉर्म्स इन आईकेएस' (इंडियन नॉलेज सिस्टम) पर एक सेमिनार में शामिल होंगी। फिर, विश्वविद्यालय में एक अन्य कार्यक्रम में छात्रों के साथ बातचीत करेंगी।
बाद में वित्त मंत्री BHU में 'काशी तमिल संगमम्' के तहत एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। तमिलनाडु के चार लोग जिन्होंने तेनकासी 'जिले के काशी विश्वनाथर मंदिर' की 30 से अधिक वर्षों तक सेवा की, वे भी 3 और 4 दिसंबर को वाराणसी में 'काशी-तमिल संगमम्' में वित्त मंत्री के साथ जुड़ेंगे।
19 नवंबर को PM मोदी ने किया था उद्घाटन
देश की दो सबसे महत्वपूर्ण और ज्ञान की प्राचीन पीठों के बीच प्राचीन संबंधों को रेखांकित करने वाले और महीने भर तक चलने वाले 'काशी तमिल संगमम्' कार्यक्रम का उद्देश्य तमिलनाडु और काशी के बीच सदियों पुराने संबंधों का उत्सव मनाना, उसकी पुन: पुष्टि करना और उन्हें प्रगाढ़ करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 19 नवंबर को आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को कायम रखने के लिए 'काशी तमिल संगमम्' का उद्घाटन किया था।
