UP के सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं को मिलेगी मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा।

Vishal Dubey
0

उत्तर प्रदेश के गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए अब रुपये नहीं खर्च करना होगा। सरकारी अस्पतालों में अब गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा दी जाएगी। सार्वजनिक-निजी सहभागिता (PPP) माडल पर यह सुविधा उन्हें दिलाई जाएगी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इससे सबसे अधिक राहत मिलेगी।


पीपीपी माडल पर स्थापित होंगे जांच के केंद्र

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं कि सुरक्षित मातृत्व दिवस अभियान को प्रदेश में बेहतर ढंग से चलाया जा रहा है। अभी सभी सरकारी अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा नहीं है। अब सभी सरकारी अस्पतालों में यह जांच केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ऐसे अस्पताल जहां गर्भवती महिलाएं अधिक संख्या में आ रही हैं, वहां सबसे पहले यह सुविधा दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top