Varanasi : चार पैथोलॉजी पर मुकदमा,न रजिस्ट्रेशन था, न पैरामेडिकल स्टाफ; यहां एबॉर्शन में जा चुकी है जान।

Vishal Dubey
0

वाराणसी की चोलापुर पुलिस ने चार पैथोलॉजी सेंटरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ये पैथाेलॉजी बिना किसी मेडिकल फैसिलिटिज, पैरामेडिकल स्टाफ और रजिस्ट्रेशन के ही चल रहे थे। मरीजों की भर्ती और इलाज कर उनकी जान से खिलवाड़ किया जा रहा था। पिछले सप्ताह चोलापुर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में एबॉर्सन के दौरान महिला की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद काफी हड़कंप मच गया था। वाराणसी के CMO डॉ. संदीप कुमार चौधरी की शिकायत पर चोलापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आज यह कार्रवाई की है। अब जल्द ही इनके संचालकों की गिरफ्तारी भी होगी।

कई सेंटरों पर लटका दिए गए ताले
जिन पैथोलॉजी पर कार्रवाई हुई हैं उनमें चोलापुर के वैदिक सर्जिकल सेंटर भवानीपुर धरसौना, अंश पैथोलॉजी, हरिओम जेके पैथोलॉजी और साईनाथ पैथोलॉजी शामिल हैं। चोलापुर के थानाध्यक्ष दुर्गेश मिश्र ने बताया, सीएमओ के पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं मामले की जांच कर रहे दानगंज चौकी प्रभारी ने बताया कि सर्जिकल सेंटरों पर पुलिस के द्वारा तालाबंदी कराई जा रही है। कई सेंटरों पर ताले लटका दिए गए हैं। जांच प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारी भी होगी और पैथोलॉजी सेंटर संचालकों को जेल भेजा जाएगा।

चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही चल रहीं थी
वाराणसी के CMO डॉ. संदीप चौधरी ने चोलापुर पुलिस को पत्र भेजकर बताया था कि चोलापुर के संतोष चौहान के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें बताया गया था कि ये चारों पैथोलॉजी मनमाने ढंग से चल रहीं हैं। इनका न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही इनके पास पैरामेडिकल स्टॉफ। ये सभी चोलापुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पांडेयपुर से लेकर दानगंज बॉर्डर तक दर्जनों अवैध पैथोलॉजी सेंटर नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। इन सभी की जांच कराकर मुकदमा दर्ज करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top