बीयर देने से मना करने पर बवाल,वाराणसीके येलचिको बार में पथराव; 2 स्टॉफ को मनबढ़ों ने घायल किया।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में बार बंद होने के बाद बीयर देने से मना करना कुछ मनबढ़ युवकों को इस कदर नागवार गुजरा कि वह लगातार दो रात सरेराह उपद्रव किए। मनबढ़ युवकों ने बार पर पथराव करने के साथ ही वहां के 2 कर्मचारियों को भी घायल कर दिया। यहां तक कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर में मौजूदगी के बीच भी मनबढ़ युवक बार पर दोबारा पथराव करने चले आए।
बार संचालक की सूचना के आधार पर सक्रिय हुई सिगरा थाने की पुलिस ने 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों को चिह्नित कर उनकी तलाश की जा रही है।

बार बंद होने के बाद मांग रहे थे बीयर

सिगरा चौराहा पर गिरीश मिश्रा का येलचिको बार है। गिरीश मिश्रा के अनुसार, बुधवार की रात बार अपने निर्धारित समय पर बंद हो गया था। उसके बाद कुछ युवक आए और बार खोल कर बीयर देने को कहने लगा। बार के कर्मचारियों ने बताया कि अब बीयर नहीं दी जा सकती है तो सभी वापस लौट गए।

इसके कुछ देर बाद 7-8 युवक आए और बार पर जमकर पथराव करने लगे। गुरुवार की रात एक बार फिर वही मनबढ़ आए और तोड़फोड़ करने का प्रयास किए। उसी दौरान सूचना पाकर पुलिस आ गई तो सभी भाग खड़े हुए।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top