UP News : गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के आलीशान मकान को प्रशासन ने किया कुर्क

Vishal Dubey
0
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में गैंगेस्टर एक्ट के तहत माफिया मुख्तार अंसारी की मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर दर्जी टोला स्थित रिहायशी मकान को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर कुर्क कर लिया। वहीं प्रशासनिक एक्‍शन की जानकारी होने के बाद पुलिस ने मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर सील करने के साथ ही विधिक प्रक्रिया पूरी कराने के लिए सुरक्षा के तमाम एहतियाती उपाय किए थे। 

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे व उपजिलाधिकारी डा.हर्षिता तिवारी की देखरेख में शुक्रवार को पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की नगर के यूसुफपुर दर्जी मुहल्ला स्थित रिहायशी मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी के शक्करपुर स्थित भूखंड को तथा गैंग के सदस्य काजू उर्फ शहनवाज उर्फ काजू कुरैशी का यूसुफपुर मंगल बाजार भूखंड को कुर्क करने की कार्रवाई की। पुलिस ने तीनों का कुल 2.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top