27 जुलाई तक बारिश का अनुमान
मौसम विज्ञान विभाग ने आज से लेकर 27 जुलाई तक बारिश होने की बात कही है। अनुमान के मुताबिक, बारिश बहुत तेज नहीं बल्कि बूंदाबांदी के रूप में होगी। वाराणसी का मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 1 डिग्री ज्यादा 35°C और मिनिमम टेंपरेचर 26.6°C रिकॉर्ड किया गया था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि धूप निकल आया है। अब बारिश की उम्मीद कम है।
गंगा का जलस्तर 62.36 मीटर
वाराणसी में गंगा ऊफान पर हैं। आज सुबह 6 बजे का जलस्तर 62.36 मीटर पर आ गया है। जबकि शनिवार को यह 61.76 मीटर पर था। यानी कि 24 घंटे में 60 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यानी कि गंगा अब हर घंटे ढाई सेंटीमीटर की स्पीड से बढ़ रहीं हैं। गंगा ने अपने आसपास के मंदिरों और घाटों की कई सीढ़ियों को डूबा दिया है। गंगापार रेत पूरी तरह खत्म हो गया है।
एयर पॉल्यूशन 54 अंक पर
वाराणसी का AQI यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 54 अंक पर है। आज वाराणसी का सबसे पॉल्यूटेड एरिया मलदहिया रहा। यहां का AQI 74 अंक दर्ज किया गया। इसके बाद भेलपुर में 55, अर्दली बाजार में 54 और BHU में 57 अंक AQI रहा।
