Monkey Pox: मंकी पाक्स का देश में तीसरा रोगी मिलने पर यूपी में अलर्ट जारी।

Vishal Dubey
0

प्रदेश में मंकीपाक्स को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 21 दिनों के भीतर विदेश यात्रा से लौटे लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। लक्षण के आधार पर संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जाएगी। देश में मंकीपाक्स का तीसरा मरीज मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है।

सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इसे लेकर पर्याप्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट पर इसे लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। आशा वर्कर की मदद से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जाएगा। मंकीपाक्स में बुखार के साथ-साथ शरीर में दाने पड़ जाते हैं। मांसपेशियों में दर्द होता है। सबसे पहले यह अफ्रीकी देशों में फैलना शुरू हुआ था और अब यह यूएई, चेक गणराज्य सहित कई देशों में फैल चुका है।

भारत में तीनों रोगी केरल में मिले हैं। यह आर्थाेपाक्स वायरस संक्रमण है। यह चेचक या चिकनपाक्स की तरह दिखाई देता है। फिलहाल सभी जिलों में सीएमओ संदिग्ध मरीजों की जांच कर सैंपल एकत्र करने के इंतजाम में जुटे हैं। मंकीपाक्स से संक्रमित रोगी पाए जाने पर उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। जांच के लिए सैंपल नई दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल को भेजे जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top