मुख्‍तार अंसारी के भाई गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी की अवैध 15 करोड़ की संपत्ति पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।

Vishal Dubey
0

जिला पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के बड़े भाई व गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पहली बार अफजाल अंसारी पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करने जा रहा है। भांवरकोल थाना क्षेत्र के ग्राम माचा में अफजाल अंसारी ने काफी जमीन खरीद रखी है। पुलिस व प्रशासन के लोग उस जमीन को कुर्क करने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में यह कार्रवाई की जा रही है।

सांसद अफजाल अंसारी मुख्तार अंसारी के बड़े भाई हैं और चर्चित राजनीतिज्ञ भी हैं। अभी तक सिर्फ मुख्तार के खिलाफ ही प्रशासनिक कार्रवाई हुई थी। गाजीपुर सांसद के खिलाफ यह बड़ा कदम पहली बार प्रशासन की ओर से उठाया गया है। भांवरकोल थाने पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों का जमावड़ा रविवार की सुबह से ही शुरू हो गया। बड़े अफसरों के आने के बाद पुलिस फोर्स गांवों में पहुंचीं। प्रशासन के अनुसार सांसद ने ग्राम माचा, धनेठा, खरडीहा, नसीरपुर में काफी जमीन खरीद रखी है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top