मिर्ज़ापुर जनपद के अदलहाट थाना क्षेत्र में बीते दिनों भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष के द्वारा लेखपाल पर लगाये गए गंभीर आरोप में तहसीलदार नुपूर सिंह ने लेखपाल को फटकार लगाते हुए तुरन्त नोटिस तामील कर 28 जुलाई 2022 को आ०नं० 81 रकबा 0.2190 हे० के पैमाईश करने का निर्देश दिया।
