मीरजापुर के तिवरानी टोला निवासी अनुराग दूबे पुत्र स्व ० रमेश दूबे की धर्मपत्नी की मौत स्व ० वैशाली की प्रसव के दौरान जिला महिला अस्पताल के डाक्टरों एवं स्टाफ द्वारा बरती गयी घोर चिकित्सकीय लापरवाही के दृष्टिगत हुए मौत के मामले में जाचोपरान्त श्रीमान् जिलाधिकारी मीरजापुर द्वारा दिनांक- 09.07.2022 को थाना शहर को ० में मृतक के पति द्वारा अपराध सं0-0093 धारा 304 IPC में दर्ज कराये गये मुकदमें में तत्काल दोषी डाक्टरो को गिरफ्तार करने एवं प्रकरण की निष्पक्ष उच्च स्तरीय विवेचना कराने तथा मृतिका के पति श्री अनुराग दूबे को समुचित सुरक्षा दिये जाने की मॉग आज " मीरजापुर सेवा समिति ने जिला कचहरी स्थित अधिवक्ता चेम्बर पर बैठक करके किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए मीरजापुर सेवा समिति के अध्यक्ष / संरक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डेय एडवोकेट ने कहा कि जिला मण्डलीय एव महिला चिकित्सालय भ्रष्ट्राचार एवं दुर्वव्यवस्था का केन्द्र बना हुआ है । आये दिन गरीब मरीजो से अपमान जनक व्यवहार करना तथा उनका आर्थिक दोहन करने की घटना रोजाना आम बात हो गयी है । इस चिकित्सालय के डाक्टर सरकारी पैसा तो लेते है लेकिन प्राईवेट प्रैक्टिस करने में मस्त रहते है । डाक्टर एवं स्टाफ सभी सेवा भाव से विमुक्त हो गये है उन्होने मृतिका वैशाली की मौत के जिम्मेदार चारो डाक्टरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया । बैठक को सम्बोधित करते हुए मीरजापुर सेवा समिति के संयोजक दिलीप सिंह गहरवार एडवोकेट ने कहा कि इस प्रकरण में प्रशासन द्वारा दोषियों के विरूद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कराने के साथ उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही किया जाना चाहिए । जिससे मण्डलीय चिकित्सालय के डाक्टरों की मनमानी बन्द हो सके । उन्होने आरोपी डाक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी करने की मांग किया तथा चेतावनी दिया कि यदि इस प्रकरण में आरोपी डाक्टरो को तत्काल गिरफ्तारी नहीं की गयी तो मीरजापुर सेवा समिति वृहत आंदोलन करेगा । बैठक में प्रमुख रूप से राजमणि दूबे एडवोकेट , दिलीप सिंह पटेल एडवोकेट , प्रिंस सिह पटेल एडवोकेट , जय प्रकाश सेट , संजय गुप्ता , संजय ओझा एडवोकेट रामाश्रय यादव दीपक दुबे, विनय दुबे, इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे ।
Mirzapur News : प्रसव के दौरान मौत से जिला महिला अस्पताल के डाक्टरों एवं स्टाफ द्वारा बरती गयी घोर चिकित्सकीय लापरवाही के बाद न्याय के इंतजार में परिवार।
Tuesday, July 12, 2022
0
