प्रयागराज के डाक्टर दान करेंगे 50 हजार तिरंगा झंडा, CMO ने सभी निजी अस्पतालों को भेजा पत्र, 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन ।

Vishal Dubey
0

पूरे देश में इस बार 11 से 17 अगस्त के बीच स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। यूपी में 3.18 करोड़ घरों, दफ्तरों और दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराया जाएगा। इसके लिए शासन-प्रशासन स्तर पर बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। सभी विभागों व संगठनों से राष्ट्रीय ध्वज डोनेट करने की अपील की जा रही है। प्रयागराज में सभी विभागों को इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। यहां डाक्टर 50 हजार तिरंगा डोनेट करेंगे। इसके सीएमओ डॉ. नानक सरन ने सभी निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम को पत्र भेजकर 100-100 झंडा उपलब्ध कराने का आह्वान किया है। AMA के अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह कहते हैं कि हम लोग अपने स्टाफ व मरीज के तीमारदारों को भी तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

प्रयागराज में लहराएंगे सबसे ज्यादा तिरंगा

दरअसल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी जनपदों को शासन की ओर से लक्ष्य दिया गया है कि वह कितना झंडा लहराएंगे। सूबे की राजधानी लखनऊ में 6.6 लाख घरों व दुकानों पर झंडा लगाया जाएगा जबकि प्रयागराज में 7.50 लाख झंडे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यानी पूरे प्रदेश की बात करें तो सबसे ज्यादा झंडे लगाने का लक्ष्य तीर्थ नगरी प्रयागराज को मिला है। इसके लिए डीएम संजय कुमार खत्री ने सभी विभागों को झंडा उपलब्ध कराने का लक्ष्य दे दिया है। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सेक्रेटरी डॉ. आशुतोष गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पर्व के इस अभियान में हम सभी सहभागी बनेंगे।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top