Varanasi - ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त, खुलेआम पी बीयर साल के पहले दिन वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस के इंतजाम धड़ाम l

Vishal Dubey
0

नए साल वर्ष 2022 के पहले दिन शनिवार को भीड़ प्रबंधन को लेकर वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस की कलई खुल गई। साफ शब्दों में कहा जाए, तो वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस के सारे इंतजाम धड़ाम नजर आए। निगरानी से लेकर यातायात व्यवस्था के मोर्चे तक पुलिस के फेल होने के कारण पूरा शहर सुबह से शाम तक भीषण जाम की जद में रहा और लोग जहां के तहां फंसे रहे। खासतौर से गोदौलिया की ओर से बाबा विश्वनाथ के धाम जाने वाले मार्ग और गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहन और लोग रेंगते नजर आए।

पुलिस ने निगरानी में भी इस कदर की लापरवाही की कि गंगा घाटों की सीढ़ियों पर युवतियां और युवक खुलेआम बीयर पीते नजर आए। साल के पहले दिन दर्शन-पूजन और शहर के पर्यटन स्थलों की ओर घूमने निकले लोग दुर्व्यवस्था का शिकार होकर पुलिस और व्यवस्था को कोसते हुए किसी तरह से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top