वाराणसी में कोरोना ब्लास्ट , New Year पर 21 लोग कोरोना के शिकार; वाराणसी में लग सकती हैं कड़ी पाबंदियां

Vishal Dubey
0

वाराणसी में शनिवार को कोरोना के 2 गुना मामले बढ़ गए हैं। आज 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, जिनको मिलाकर वाराणसी में अब कुल एक्टिव केस 46 हो गए हैं। यह आंकड़ा वाराणसी के लोगों के लिए काफी खतरनाक है। नए साल का जश्न मनाने वालों को अब संभल जाना चाहिए। हमने दूसरी लहर और पहली लहर में काफी कुछ खोया है, उसे याद कर लेना चाहिए। 21 नए लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद पूरा शहर सहम गया है। इसके बावजूद पूरे सड़कों, घाटों और पब्लिक प्लेस पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी हुई है। पूरे दिन लापरवाही चरम पर रही है।

सीक्वेंसिंग के लिए रिपोर्ट गई लखनऊ

सभी 21 संक्रमित लोगों की रिपोर्ट लखनऊ भेज दी गई है। हालांकि अभी तक करीब 40 से अधिक लोगों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए बाहर भेजे गए हैं, मगर उनमें से एक के भी रिजल्ट अभी तक नहीं मिले हैं। इससे यहीं साबित होता है कि सीक्वेंसिंग को लेकर UP सरकार कितना सक्रिय है। जो लोग अब संक्रमित हो रहे हैं उनके कौन सा वैरिएंट हैं इसका कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

BHU का लैब असिस्टेंट पॉजिटिव

21 पॉजिटिव आए लोगों में IIT-BHU और BHU कैंपस से 1 मामला सामने आया है। BHU का 1 लैब असिस्टेंट ही कोरोना का शिकार पाया गया है। इसके अलावा रविंद्रपुरी और भेलूपुर से 5 मामले, वहीं अस्सी घाट के किनारे एक होटल, सोनारपुरा, केदारघाट, सारनाथ के इनकम टैक्स गेस्ट हाउस, चित्रकूट अपार्टमेंट दुर्गाकुंड, इंदिरा नगर, महमूरगंज बरेका, मंडुआडीह कैंट आदि जगह से 1-1 मामले सामने आए हैं। इनमें से 90% लोग वैक्सीनेटेड हैं। इन लाेगाें ने वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। संक्रमित पाए गए लोगों में कफ, बुखार और सर्दी के लक्षण मिले हैं। इनको वहीं 4 लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी मिली है। जिसमें दिल्ली, आगरा, मुंबई और तमिलनाडु से आए लोग शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top