यूपी में न्यू ईयर पर 28 IPS अफसर हुए प्रमोट, 8 का ट्रांसफर

Vishal Dubey
0

यूपी में न्यू ईयर पर 28 IPS अफसरों को न्यू ईयर का गिफ्ट मिला है। देर रात शासन ने 4 IG को प्रमोट कर ADG, तीन DIG को प्रमोट कर IG बनाया है। बरेली के अपर पुलिस महानिदेशक अविनाश चंद्र को डीजी बनाया गया है। इनके अलावा मोहित अग्रवाल, गजेन्द्र कुमार गोस्वामी, नवीन अरोरा और भजनी राम मीना को ADG बनाया गया है। प्रमोशन होने के बाद लव कुमार, डॉक्टर प्रीतिन्दर सिंह और चंद्र प्रकाश-।। को आईजी बनाया गया है।

डीआईजी पद पर प्रमोट अफसरों में भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा (से0नि0), जुगुल किशार, विनोद कुमार मिश्रा, बालेंद्र भूषण सिंह, देवेंद्र प्रताप नारायन पांडेय, सभाराज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव, रमेश, सुरेशराव आनंद कुलकर्णी, अमित वर्मा, एन कोलान्ची, सर्वेश कुमार राना, श्रीपति मिश्र, अजय कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अरविन्द भूषण पांडेय और राजीव मल्होत्रा हैं। वहीं पवन कुमार, अनीस अहमद अंसारी, अखिलेश कुमार चैरसिया, शिवासिम्पी चन्नपा, दिनेश कुमार, मुनिराज, बबलू कुमार और संतोष कुमार सिंह, केशव कुमार चैधरी, अजय कुमार साहनी को सेलेक्शन ग्रेड स्केल में प्रमोट किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top