अलीगढ़ के गांव अंडला निवासी मृतक सत्यदेव शर्मा की पित्त की थैली में पथरी थी। जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन के लिए सारसौल के सूत मिल चौराहा स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अलीगढ़ के सारसौल स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी का इलाज कराने आए मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने पर रविवार शाम को मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर एडीएम सिटी राकेश मालपानी, एसपी सिटी कुलदीप गुनावत, एसीएम अंजुम बी, सीओ सेकंड मोहसिन खान, समेत भारी संख्या में कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई है। परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है।
29 अक्टूबर को कराया गया था भर्ती
अलीगढ़ के गांव अंडला निवासी मृतक सत्यदेव शर्मा की पित्त की थैली में पथरी थी। जिसके चलते उन्हें ऑपरेशन के लिए सारसौल के सूत मिल चौराहा स्थित जीवन ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मृतक के बेटे प्रिंस शर्मा ने बताया कि उनके पिता का 29 सितंबर को ऑपरेशन किया गया था। लेकिन अनट्रेंड डॉक्टरों ने उन्हें बेहोश करने के दौरान एनस्थीसिया की एक्स्ट्रा डोज दे दी। जिससे उनके पिता की हालत बिगड़ गई।
अस्पताल संचालकों ने उनके कोमा में जाने की बात बताकर उन्हें तीन दिन अस्पताल में रखा और रविवार को नोएडा रेफर कर दिया। रास्ते में ही उनके पिता की मौत हो गई। पीड़ित का अरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसके पिता की मौत हुई है।
