UP घटना के बाद पंजाब की सियासत में उबाल:उत्तर प्रदेश की घटना पर सुनील जाखड़ का आरोप, एमएल खट्टर के बहकाने के कारण हुई घटना, उपमुख्यमंत्री करेंगे लखीमपुर का दौरा

Vishal Dubey
0

सुनील जाखड़ - Dainik Bhaskar
सुनील जाखड़

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के बाद किसानी संघर्ष को और हवा दे दी है। पूरे देश में किसानों के पक्ष में हमदर्दी पैदा कर दी है। उत्तर प्रदेश के गृह मंत्री के बेटे की गाड़ी के नीचे आने से तीन किसानों की हुई मौत के बाद देश के किसान तो गुस्से में हैं ही, बल्कि भाजपा के खिलाफ राजनीतिक जमीन भी तैयार होने लगी है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा, नवजोत सिंह सिद्दू और सुनील जाखड़ ने कड़ी प्रतिक्रियाएं दी हैं। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा तो आज लखीमपुर खीरी का दौरा भी कर रहे हैं। दूसरी तरफ से सुनील जाखड़ की तरफ से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की वीडियो शेयर कर ट्वीट किया है। जिसमें सीएम नई किसान यूनियनें बनाने और ग्रुप बनाने की बात कह रहे है और एक कहावत जैसे को तैसा का प्रसंग देते हुए कह रहे हैं कि उठा लो लाठियां, जेल जाओगे तो बड़े नेता बनकर निकलोगे। इस पर सुनील जाखड़ का कहना है कि मनोहर लाल खट्टर के ब्यान और यूपी की घटना को अलग अलग नहीं देखा जा सकता, जिसके परिणामस्वरूप कई किसानों की मौत हुई। हैरानी की बात यह है कि कुछ लोगों ने पहले से ही लोकप्रिय नेता बनने के लिए सीएम हरियाणा की सलाह का पालन करना शुरू कर दिया है।

सुनील जाखड़ की ओर से किया गया ट्वीट
सुनील जाखड़ की ओर से किया गया ट्वीट

नवजोत सिंह सिद्दू ने की हत्या का मामला दर्ज करने की मांग

इस पूरे घटना क्रम के बाद नवजोत सिंह सिद्दू ने गृह मंत्री के बेटे पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि यह सोची समझी साजिश है। कानून के ऊपर कुछ भी नहीं है, कैबनिट मंत्री के बेटे को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। जिसने निर्दोश किसानों की जान ले ली है।

नवजोत सिंह सिददू की तरफ से किया गया ट्वीट
नवजोत सिंह सिददू की तरफ से किया गया ट्वीट

अब उत्तर प्रदेश में संघर्ष करेगा मोर्चा
दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा ने भी एलान कर दिया है कि इस घटना को बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। मोर्चा की तरफ से रविवार देर रात ही जूम मीटिंग कर इस पर विचार विमर्श किया है और उत्तर प्रदेश में गिरफ़्तारी नहीं होने तक संघर्ष करने का एलान कर दिया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव ने एलान किया है कि दिल्ली में चल रहा संघर्ष जारी रहेगा में ज्यादा से ज्यादा किसानों का लखीमपुर पहुंचना चाहिए ताकि वहां के किसानों को इंसाफ दिलाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top