CM योगी गोरखपुर का दौरा रद कर वापस लौट रहे लखनऊ,लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर अफसरों के साथ करेंगे मीटिंग

Vishal Dubey
0
सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का दौरा रद कर वापस लखनऊ लौट रहे हैं। मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर अफसरों के साथ मीटिंग करेंगे। रविवार को लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे ने किसानों पर गाड़ी चढ़ा दी। इस घटना में 6 किसानों की मौत हो गई है। इनमें से 2 की मौत गाड़ी से कुचलकर हुई, जबकि 4 की मौत गाड़ी पलटने से हुई। घटना में 8 किसान घायल भी बताए गए हैं। इस घटना के बाद गुस्साए किसानों ने मंत्री के बेटे की गाड़ी समेत दो गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top