प्रियंका के बाद आज राहुल UP जाएंगे:राहुल गांधी दोपहर 1.30 बजे लखनऊ पहुंचेंगे, वहां से लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम; सरकार ने नहीं दी है इजाजत

Vishal Dubey
0

लखीमपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश में सियासत के तीन हॉटस्पॉट बने हुए हैं। बहराइच में जहां राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसान गुरविंदर के शव का दोबारा पोस्टमार्टम हुआ। वहीं, सीतापुर में गिरफ्तार की गईं प्रियंका गांधी ने बेल बॉन्ड भरने से इनकार कर दिया । वे अभी भी अस्थाई जेल में हैं। इधर राहुल गांधी भी आज उत्तर प्रदेश जाएंगे। उनके लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी जाने का कार्यक्रम है।

राहुल के साथ पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट भी आएंगे। हालांकि अभी योगी सरकार ने राहुल समेत इन नेताओं के दौरे की इजाजत नहीं दी है।

राहुल गांधी कुछ देर में दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, फिर दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के लिए फ्लाइट लेंगे और 1.30 बजे तक लखनऊ पहुंच जाएंगे। लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है। उधर, लखीमपुर खीरी में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के आने की सूचना पर 10 हजार किसानों के जुटने की संभावना है। ऐसे में मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच और पीलीभीत में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top